Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

डेढ़ महीने पहले कोरोना से हुआ था फेफड़ों का इंफेक्शन; जयपुर ग्रामीण, सवाई माधोपुर सहित कई जिलों में DSP रहे

जयपुर

राजस्थान पुलिस सेवा के एक युवा अफसर अमित आल्हा की कोरोना से जान चली गई। रविवार सुबह जयपुर में सीकर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में पिछले कई दिनों से भर्ती थे। 39 साल के अमित आल्हा मूल रूप से झुंझुनूं जिले में बगड़ कस्बे के रहने वाले थे। उनका परिवार जयपुर के मानसरोवर में रहता है। अमित आल्हा 2010 बैच के RPS (राजस्थान पुलिस सर्विस) अफसर थे। उनकी पत्नी IRS अफसर हैं और दिल्ली में पदस्थ हैं।

RPS अमित का तबादला जुलाई 2018 में दिल्ली में RAC बटालियन में हुआ था। इसके पहले वे जयपुर ग्रामीण, सवाई माधोपुर सहित कई जिलों में DSP (डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस) रहे। करीब डेढ़ महीने पहले अमित आल्हा कोरोनावायरस संक्रमण की चपेट में आए थे। जांच में उनके फेफड़ों में इंफेक्शन पाया गया।

ऑक्सीजन लेने में हो रही थी दिक्कत
उनको ऑक्सीजन लेने में भी दिक्कत होने लगी। तब दिल्ली से जयपुर आकर निजी अस्पतालों में भर्ती रहे। लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। पिछले कई दिनों से अमित आल्हा एक्मो सपोर्ट पर थे। रविवार को डॉक्टरों ने RPS अमित आल्हा को मृत घोषित कर दिया। उनकी निधन की खबर सुनकर राजस्थान पुलिस सेवा के अफसरों और साथियों में शोक की लहर छा गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *