Monday, June 29निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ग्रांड मास्टर इंटरनेशनल चैस टूर्नामेंट:अभिजीत गुप्ता का विजय रथ रुका, बचुलून के साथ ड्रा हुआ मैच, फिर भी खिताबी दौड़ में आगे

बीकानेर

ग्रांड मास्टर अभिजीत गुप्ता के विजयी रथ को बचुलून ने रोक दिया है। यहां खेले जा रहे प्रथम अंतरराष्ट्रीय ओपन ग्रांड मास्टर्स टूर्नामेंट में इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के बीच मैच ड्रा रहा। दोनों में कोई भी जीत दर्ज नहीं करा सका, ऐसे में अंक दोनों में आधे आधे बंट गए। हालांकि खिताब जीतने के लिए अभिजीत गुप्ता अभी भी सबसे मजबूत दावेदार बने हुए हैं।

प्रथम अंतरराष्ट्रीय ओपन ग्रांड मास्टर्स प्रतियोगिता में शुक्रवार को ए कैटेगरी के आठवें चक्र की समाप्ति के बाद बचुलून और अभिजीत गुप्ता के बीच मैच ड्रा रहा। राजस्थान शतरंज संघ के प्रदेशाध्यक्ष महावीर रांका ने बताया कि दूसरे बोर्ड भारत के अनुज श्रीवत्री ने ईरान के तहबाज अर्श को बराबरी पर रोका। यूएसए के जितादिनोव रासित ने जॉर्जिया के जीएम पेन्टासुलिआ लेवन को हराया। प्रतियोगिता निदेशक एसएल हर्ष ने बताया कि रूस के जीएम बोरिस और जॉर्जिया के लूका के साथ बराबरी पर ड्रॉ किया। भारत के राम अरविन्द ने वियतनाम के जीएम न्यूयेन डुक होआ को हराया। प्रतियोगित अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है, जहां अभिजीत अभी तक सबसे आगे बने हुए हैं। जीएसटी एडिशनल कमिशनर देव कुमार, इनकम टैक्स एडिशनल कमिशनर जेपी चलानिया व आरटीओ नेमीचंद पारीक खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करने पहुंचे।