Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के प्रांगण में रोपे 21 पौधे

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। मानव उत्थान सेवा समिति सदस्यों की ओर से शनिवार को जंक्शन स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के प्रांगण में पौधरोपण किया गया। इस दौरान समिति सदस्यों ने 21 पौधे लगाकर सार-सम्भाल का संकल्प लिया। सुरेंद्र कुमार स्वामी ने पौधरोपण को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण कर इनकी सार-सम्भाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि धरती को हम मां का दर्जा देते हैं। हमेशा धरती से कुछ न कुछ लेते रहते हैं। पौधरोपण से हमें धरती मां की सेवा करने का मौका मिला है इसलिए हम सभी को अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए। इस दौरान समिति अध्यक्ष लाधुसिंह भाटी, राजेन्द्र सिंह सेंगर, संजय सिंह रावत, गंगाराम स्वामी, अकरम खान आदि मौजूद थे।