Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

विदेश जाने के इच्छुक स्टूडेंट्स के लिए फ्री सेमिनार कल

  • वीजा और स्कॉलरशिप को लेकर मिलेगी आवश्यक जानकारियां
    श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश न्यूज)।
    विदेश जाने के इच्छुक स्टूडेंट्स के लिए फ्री सेमिनार का आयोजन 10 अक्टूबर सोमवार को श्रीगंगानगर में किया जा रहा है। सुखाड़िया सर्किल के नजदीक होटल प्रतीक प्लाजा में सोमवार दोपहर 1 से 6 बजे तक सेमिनार आयोजित होगा। हाउसिंग बोर्ड के नजदीक जिन्दल नर्सिंग के पास स्थित परफेक्ट एक्सेल स्टडीज़ के सानिध्य में होने जा रहे इस सेमिनार में आस्ट्रेलिया, यूके, कनाडा, यूएसए आदि के लिए वीजा सहित अन्य प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। उपस्थित स्टूडेंट्स की वीजा संबंधी जिज्ञासाओं को लेकर भी सेमिनार में जानकारी मिल सकेगी। स्कॉलरशिप की उपलब्धता, आइलेट्स रिक्वायर्ड अथवा नोट-रिक्वायर्ड के संबंध में भी एडमिशन किस प्रकार होगा, इसके लिए भी स्टूडेंट्स को अवगत करवाया जाएगा।