Friday, May 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शाहरुख खान ने आलिया भट्ट से मांगा उनकी फिल्म में काम, बोले- ‘मैं समय पर शूट पर पहुंच जाऊंगा और प्रोफेशनल रहूंगा’

आलिया भट्ट ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म डार्लिंग की शूटिंग शुरू कर दी है जिसमें उनके साथ शेफाली शाह और विजय वर्मा लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म के जरिए एक्ट्रेस ने प्रोडक्शन में कदम रखा है जिसके चलते अब शाहरुख खान जैसे बड़े स्टार भी उनसे काम मांग कर रहे हैं। जी हां, डियर जिंदगी में आलिया के को-स्टार रह चुके शाहरुख खान ने हाल ही में एक्ट्रेस से काम मांगा है और ये भी कहा है कि वो प्रोफेशनल रहेंगे।

आलिया भट्ट ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जानकारी शेयर की है। इसके साथ आलिया भी वैनिटी में अपना मेकअप करवाती हुई काफी नर्वस दिख रही हैं। तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, डार्लिंग का पहला दिन। बतौर प्रोड्यूसर मेरी पहली फिल्म लेकिन मैं हमेशा पहले एक एक्टर रहूंगी (और इस केस में एक नर्वस एक्टर), मुझे नहीं पता ये क्या है। नई फिल्म शुरू करने से एक रात पहले मैं ऐसे ही नर्वस हो जाती हूं और मेरे शरीर में अजीब एनर्जी आ जाती है। मैं इसके बारे में रात भर सोचती हूं।

आलिया की ये पोस्ट सामने आते ही शाहरुख खान ने इसके जवाब में उनसे काम मांग लिया। एक्टर ने लिखा, अपने इस प्रोडक्शन के बाद प्लीज मुझे अपने अगले होम प्रोडक्शन में साइन कर लेना लिटिल वन, मैं शूट पर टाइम पर आऊंगी और बहुत प्रोफेशनल रहूंगा। वादा। .

पठान फिल्म से कमबैक करेंगे शाहरुख खान

बता दें कि आखिरी बार शाहरुख खान साल 2018 की फिल्म जीरो में अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ के साथ नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल हुई थी, हालांकि बौने बने शाहरुख को दर्शकों और क्रिटिक का खूब प्यार मिला था। अब पूरे चार सालों बाद शाहरुख पठान फिल्म से एक्टिंग कमबैक करने के लिए तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *