कोरोना काल में की थी 30% तक की कटौती श्रीगंगानगर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर ने शिक्षा 2022 के पाठ्यक्रम में की 30% कटौती को निरस्त कर 2023 हेतु कक्षा 10वीं व 12वीं के सभी विषयों में 100% पाठ्यक्रम लागू करने के आदेश जारी किए हैं। शासन सहायक सचिव दीपक सोनी ने आदेशानुसार परीक्षा 2022 के लिए अनुमोदित प्रश्न पत्र पेटर्न यथावत रहेगा, किंतु प्रश्नपत्र में विकल्प केवल दीर्घउत्तरीय/निबंधात्मक प्रश्नों में ही दिया जाएगा। लघु उत्तरात्मक प्रश्न में विकल्प नहीं दिया जाएगा। परीक्षा 2023 के लिए नवीन मॉडल प्रश्न पत्र तैयार कर बोर्ड वेबसाइट पर अपलोड करने के भी निर्देश दिए हैं। प्रश्न पत्र हल करने के लिए समय अवधि 2.45 घंटे के स्थान पर 3.15 घंटे पूर्ववत किया जाए। ज्ञात रहे कि कोरोना काल की अवधि में बोर्ड परीक्षाओं के पाठ्यक्रम में 30% तक की कटौती की गई थी। अब सब कुछ सामान्य होने के बाद पाठ्यक्रम को फिर से 100% कर दिया गया है।