Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देवी सिंह भाटी विरोधी अर्जुनराम मेघवाल जॉइनिंग कमेटी-अध्यक्ष:कमेटी तय करेगी पार्टी में कौन शामिल होगा, दूसरे नेताओं पर भी संकट

जयपुर. राजस्थान इखढ में नेताओं की जॉइनिंग और घर वापसी को लेकर पनपे विवाद के बीच पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी के घोर विरोधी केंद्रीय मंत्री और बीकानेर से लोकसभा सांसद अर्जुनराम मेघवाल को ही पार्टी ने जॉइनिंग कमेटी का हेड बना दिया है। भाटी ने मेघवाल को लोकसभा का टिकट दिए जाने के बीजेपी हाईकमान के फैसले के खिलाफ ही पार्टी छोड़ी थी। अब 2023 विधानसभा चुनाव से पहले वसुंधरा राजे के सहारे भाटी बीजेपी में वापसी की तैयारियों में जुटे हैं। 9-10 अक्टूबर को बीकानेर में वसुंधरा राजे के दौरे और सभा से पहले 8 अक्टूबर को भाटी ने बीजेपी जॉइन करने का ऐलान भी खुद ही करवा दिया था। लेकिन पार्टी में उनकी जॉइनिंग नहीं हो सकी। साथ ही दूसरे नेताओं की बीजेपी में घर वापसी की फाइल भी अटक गई।
बीजेपी जॉइनिंग कमेटी में अर्जुनराम मेघवाल के अलावा विधायक वासुदेव देवनानी सहित 4 से 5 नेता शामिल होंगे। यह कमेटी तय करेगी कोई नेता बीजेपी में शामिल होगा या नहीं। ऐसे में देवी सिंह भाटी को बीजेपी में जॉइनिंग के चांस अब बहुत कम हो गए हैं। क्योंकि अर्जुनराम मेघवाल के बेटे रवि शेखर मेघवाल खुद उसी कोलायत विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं, जहां से देवी सिंह भाटी पूर्व में बीजेपी से चुनाव लड़ते रहे हैं। 20-21 अक्टूबर को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कोटा में बूथ सम्मेलन को संबोधित करने राजस्थान आ रहे हैं। इस दौरान जॉइनिंग की उम्मीद लगाए बैठे नेताओं के नामों की लिस्ट पर जॉइनिंग कमेटी और पार्टी प्रदेश संगठन नड्डा से भी फाइनल मार्गदर्शन (गाइडेंस) लेंगे।