नई दिल्ली
उर्फी जावेद सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। वह अपने बोल्ड आउटफिट्स को लेकर ट्रोल होती रहती हैं। हालांकि अब उन्हीं आउटफिट्स को लेकर उर्फी सोशल मीडिया स्टार बनती जा रही हैं। लेकिन हाल ही में वह मुसीबत में फंस गई हैं। दरअसल, उर्फी का कुछ दिनों पहले गाना हाय-हाय ये मजबूरी रिलीज हुआ है हाय हाय ये मजबूरी। इस गाने में उर्फी का बोल्ड अंदाज फैंस को काफी पसंद आया। लेकिन कुछ को उनके इस आउटफिट से थोड़ी दिक्कत हो गई। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक उर्फी पर कथित रूप से इस वीडियो में पहने गए कपड़ों से बोल्ड और न्यूड कंटेंट दिखाया गया है। एक्ट्रेस के खिलाफ यह शिकायत दिल्ली में दर्ज हुई है। ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक एक शख्स ने गाने में उर्फी के पहने कपड़ों पर आपत्ती जताई है। हालांकि वह शख्स कौन है इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।