Monday, June 29निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

लॉरेंस व सोपु गिरोह के दो गुर्गे हथियारों सहित काबू

श्रीगंगानगर/घड़साना (सीमा संदेश)। जिले में वारदात की फिराक में घूम रहे दो बदमाशों को पुलिस ने हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाश कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और सोपु सें संबंध रखने वाले हैं। एसपी आनंद शर्मा के अनुसार नई मंडी घड़साना एसएचओ जितेंद्र कुमार ने कस्बे की ज्वाला कॉलोनी में कार्रवाई की। इसमें हिस्ट्रीशीटर आशीष बिश्नोई(30) पुत्र प्रवीण कुमार निवासी अमर कॉलोनी हाल ज्वाला कॉलोनी नई मंडी घड़साना को एक 9 एम.एम पिस्टल मय मैगजीन, चार जिंदा कारतूस और कार सहित गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा रावला थाना क्षेत्र के चक- 1 एसएमकेएम निवासी संदीप(26) पुत्र सीताराम को एक मैगजीन, चार कारतूस 9 एमएम और थार जीप सहित गिरफ्तार किया है। दोनों के विरूद्ध आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान एसआई के सुपुर्द किया गया है। उक्त कार्रवाई में एसएचओ सहित एएसआई यशपाल, हवलदार प्रेम गिरी, सिपाही दलपत सिंह, हीरा लाल, प्रेम कुमार, राकेश कुमार और उग्रसैन शामिल रहे।