नई दिल्ली
सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) को सितंबर तिमाही में 272 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ा है। अप्रैल-जून की तिमाही में भी आईओसी को 1,992.53 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।
छमाही का हाल: इस तरह चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में आईओसी का कुल घाटा बढ़कर 2,264.88 करोड़ रुपये हो चुका है। एक साल पहले की समान अवधि में आईओसी ने 12,301.42 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था। वहीं, एक साल पहले की समान तिमाही में इंडियन ऑयल ने 6,360.05 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
वजह क्या है: लागत से कम दाम पर पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बिक्री की वजह से कंपनी को नुकसान हुआ है। इंडियन ऑयल के अलावा सार्वजनिक क्षेत्र की अन्य पेट्रोलियम कंपनियों को भी चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारी घाटा उठाना पड़ा था।