नई दिल्ली
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान ने 33 (DLS) रनों से जीत दर्ज कर टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है। इस मैच को पाकिस्तान ने अपने ऑलराउंड परफॉर्मेंस के जरिए जीता, बल्लेबाजी में जहां इफ्तिखार अहमद और शादाब खान ने अर्धशतक जड़े, वहीं गेंदबाजी में शाहीन अफरीदी ने तीन विकेट चटकाए। इसके इतर एक खिलाड़ी और ऐसा रहा जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खिंचा। यहां हम बात कर रहे हैं मोहम्मद हारीस की। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए इस खिलाड़ी ने 11 गेंदों पर 28 रनों की तूफानी पारी खेल पाकिस्तानी पारी को रफ्तार दी। इस दौरान उनका स्ट्राइकरेट 254.55 का रहा।