नई दिल्ली
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल मल्टी असेट फंड (ICICI prudential multi asset fund) ने हाल में 20 साल पूरा किया है। इस स्कीम का असेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) इस समय 14,227 करोड़ रुपये है जो इस कैटेगरी में कुल एयूएम का करीब 68 फीसदी है। इस स्कीम में अगर किसी ने 31 अक्टूबर 2002 को 10 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश किया होगा तो वह रकम आज 4.6 करोड़ रुपये हो गई है। यानी 21.2 फीसदी की दर से चक्रवृद्धि रिटर्न उसे मिला है। इसी तरह से निफ्टी 50 में यही निनेश केवल 2.5 करोड़ रुपये रहा है यानी इसमें 17.4 पर्सेंट का रिटर्न मिला है।
एसआईपी रिटर्न
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल मल्टी असेट में अगर किसी ने 10 हजार रुपये का मासिक एसआईपी इसकी स्थापना के समय से किया होगा तो वह रकम इस समय 1.8 करोड़ रुपये हो गई होगी जबकि उसका निवेश केवल 24.1 लाख रुपये ही रहा है। इस आधार पर इस स्कीम ने 17.4 फीसदी की सीएजीआर की दर से रिटर्न निवेशकों को दिया है।