Monday, November 23निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

इंग्लैंड के होश उड़ाते आ रहे हैं सूर्यकुमार यादव

नई दिल्ली

टीम इंडिया जब गुरुवार 10 नवंबर को एडिलेड के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2022 का सेमीफाइनल मुकाबला खेलने उतरेगी तो सभी की निगाहें सूर्यकुमार यादव पर टिकी होंगी, जो मौजूदा सीजन में तीन अर्धशतक लगाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। सूर्या ने इसी टीम के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। 

दाएं हाथ के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अब तक इंग्लैंड के खिलाफ 6 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। सूर्या ने अपना टी20 इंरनेशनल डेब्यू इसी टीम के खिलाफ किया था, लेकिन उस मैच में वे बल्लेबाजी नहीं कर पाए थे, क्योंकि टीम इंडिया मुकाबला जल्दी जीत गई थी। हालांकि, अगले ही मैच में उनको मौका मिला और सूर्या ने अपना तेज दिखाते हुए तूफानी अर्धशतक ठोक दिया।
सूर्यकुमार यादव को इंग्लैंड के खिलाफ खेलना खूब पसंद आता है। उन्होंने अब तक 6 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 5 पारियों में इस देश के खिलाफ 260 रन बनाए हैं। उनका औसत इंग्लैंड के खिलाफ 52 का है, जबकि स्ट्राइकरेट 195 से ज्यादा का है। सूर्या ने 1 शतक और 1 अर्धशतक इंग्लिश टीम के खिलाफ जड़ा है। वे 39 और 32 रन की ताबड़तोड़ पारी भी इंग्लैंड के खिलाफ खेल चुके हैं।