होमगार्ड पर पिस्तौल तानी, रस्सी से हाथ-पैर बांध पिटाई की दौसा. बोलेरो कैंपर में सवार 8 बदमाश रइक बैंक का 10 लाख रुपए से भरा एटीएम उखाड़ ले गए। इससे पहले बदमाशों ने वहां मौजूद एक होमगार्ड के गर्दन पर पिस्तौल तान दी और इसके बाद जमकर पिटाई की। महज 10 मिनट में बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया और इसके बाद फरार हो गए। मामला दौसा जिले के मानपुर थाना के सिकराय ब्लॉक में रात 3:15 बजे का है। जानकारी के अनुसार बोलेरो कैंपर में सवार 8 नकाबपोश बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में एटीएम लूट की वारदात को अंजाम दिया। यहां बदमाशों ने गश्त कर रहे होमगार्ड के जवान से रास्ता पूछा, इस दौरान उसके सिर पर डंडे से हमला कर बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाश एसबीआई बैंक के बाहर लगे एटीएम को उखाड़कर ले भागे। लूट का घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सूचना पर पहुंची मानपुर थाना पुलिस ने वारदात की जानकारी लेकर नाकाबंदी करवाई लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा।