रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म सर्कस की शूटिंग पूरी हो चुकी है। हाल ही में फिल्म के एक्टर रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। फोटो में रणवीर और रोहित के अलावा फिल्म की टीम भी नजर आ रही है। रणवीर और रोहित एक साथ दो विंटेज कारों के पास बैठे हंसी ठहाके लगाते नजर आ रहे हैं। एक्टर वरुण शर्मा भी दोनों के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर टीम की फोटो शेयर करते हुए रणवीर ने फिल्म की शूटिंग खत्म होने की जानकारी दी। इसी बीच अब प्रमोशन की तैयारी चल रही है। रणवीर ने लिखा- शूटिंग खत्म, प्रमोशन की प्लानिंग शुरू, मास्टर फिल्ममेकर के पास मास्टर प्लांस। बता दें कि यह पहली बार होगा, जब रणवीर किसी फिल्म में डबल रोल निभाएंगे।
फिल्म में अजय देवगन और दीपिका का होगा स्पेशल अपीयरेंस
बता दें कि सर्कस एक पीरियड ड्रामा कॉमेडी फिल्म है। यह पुराने जमाने की फिल्म अंगूर पर बेस्ड है। फिल्म 23 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर रिलीज की जाएगी। फिल्म में रणवीर सिंह के अपोजिट पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडीज हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रणवीर सिंह की इस फिल्म में अजय देवगन और दीपिका पादुकोण का स्पेशल अपीयरेंस होगा। बता दें कि रणवीर सिंह इससे पहले रोहित के साथ फिल्म सिंबा में काम कर चुके हैं। इसके रणवीर उनकी फिल्म सूर्यवंशी में भी कैमियो कर चुके हैं।