जयपुर. जयपुर में बुधवार सुबह 26 साल की युवती को बाइक सवार दो युवकों ने पीछे से गोली मार दी। उसकी हालत गंभीर है। पति का आरोप है कि वारदात में उसके बड़े भाई शामिल हैं। उसका यह भी कहना है कि हमने करीब एक साल पहले कोर्ट मैरिज की थी। परिवार इससे नाखुश था। मेरे बड़े भाई हमें लगातार परेशान कर रहे थे, जिसकी मैंने सदर थाने में शिकायत भी की थी।
युवती का नाम अंजलि है, पति का नाम अब्दुल लतीफ है। लतीफ का आरोप है कि उसके बड़े भाई अब्दुल अजीज का दोस्त रियाज हमला करने आया था और उसी ने गोली मारी है।
लतीफ का यह भी कहना है कि घटना के समय वह ऑफिस में था। अचानक फोन आया कि अंजलि को किसी ने गोली मार दी है। मैं सीधा अस्पताल पहुंचा। अंजलि ने मुझे बताया कि स्कूटी सवार फोन पर बात करते हुए आ रहे थे। रियाज की आवाज लग रही थी। वो किसी से पूछ रहा था, कहां गोली मारनी है।