Sunday, November 22निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बाइडेन-ट्रम्प की लड़ाई में कूदे मस्क:ट्विटर पर बताई बाइडेन के बेटे की लैपटॉप कॉन्ट्रोवर्सी दबाने की कहानी; 2 साल पहले फंसे थे हंटर

वॉशिंगटन. एलन मस्क ट्विटर पर हंटर बिडेन स्टोरी कवर-अप किए जाने के फैसले की असलियत सामने ले आए हैं। दरअसल, मस्क ने अपनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर ‘ट्विटर फाइल्स’ नाम की सीरीज शुरू की है। इसके तहत वो सेंसरशिप और ट्विटर पर सूचनाओं को दबाए जाने से जुड़ी जानकारी शेयर कर रहे हैं।

न्यूयॉर्क पोस्ट ने 2 साल पहले, यानी साल 2020 में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बेटे हंटर बाइडेन की अय्याशियों और जो बाइडेन ने जो करप्शन किया था उसका पर्दाफाश किया था। ये खुलासा हंटर के लैपटॉप से मिले डेटा से हुआ था। इसके मुताबिक, हंटर ने पिता जो बाइडेन की पहुंच का फायदा उठाते हुए लाखों डॉलर स्ट्रिपर्स और कॉलगर्ल्स पर खर्च किए थे।

बाइडेन की टीम ने इस खबर को दबाने की और ट्विटर से इसे हटाने की कोशिश की थी। अब मस्क ने ट्विटर सेंसरशिप पॉलिसी से जुड़ी डिटेल्स पब्लिक की है।