-विधायक के जन्मदिन पर लगाए पौधे
नोहर । विधायक अमित चाचाण के जन्मदिवस के अवसर पर कई स्थानों पर कार्यकतार्ओं ने पौधारोपण किया। सोमवार को विधायक के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दूरभाष पर जन्मदिन कि बधाई देते हुए कोरोनाकाल में उनके किये गये कार्यो की सराहना की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने भी दूरभाष पर विधायक अमित चाचाण को बधाई दी। इसके अलावा कई मंत्रियों व विधायकों ने जन्मदिन कि शुभकामनाए दी। कार्यकतार्ओं व समर्थकों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यकतार्ओं ने केक काटकर विधायक का जन्मदिन मनाया। विधायक निवास पर पहुंचे कार्यकतार्ओं ने विधायक अमित चाचाण को जन्मदिन कि बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की व केक काटा। हनुमानगढ़ में पूर्व मंत्री विनोद चौधरी के नेतृत्व में कार्यकतार्ओं व संगठन के पदाधिकारियों ने केक काटकर विधायक अमित चाचाण का जन्मदिन मनाया। विधायक अमित चाचाण ने सभी कार्यकतार्ओं व समर्थको का आभार व्यक्त किया। विधायक ने बताया कि अढ़ाई वर्ष के कांग्रेस के शासन में जनता से किया एक-एक वायदा पूरा किया जा रहा है।