Friday, May 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा पर चलेगा मुकदमा, लखीमपुर खीरी केस से नाम हटाने की अपील खारिज

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में कथित रूप से किसानों को कुचलने के आरोप में मुकदमे का सामना करना पड़ेगा। एक कोर्ट ने सोमवार को केस से नाम हटाने की उनकी अपील खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि आरोप मंगलवार को तय किए जाएंगे। घटना इस साल फरवरी में हुई थी जिसमें 4 किसानों की मौत हो गई थी।