श्रीगंगानगर. जोधपुर जिले में गैस सिलेंडर में लीकेज से हादसे के बाद श्रीगंगानगर के एलपीजी डिस्ट्रिब्यूटर्स भी अलर्ट हो गए हैं। शहर के सुखाड़िया सर्किल से बुधवार को एलपीजी उपभोक्ता जागरुकता रैली निकाली गई। रैली में करीब डेढ़ सौ लोगों की भागदीरी रही। रैली में आम आदमी को एलपीजी गैंस सिलेंडरों से होने वाले हादसों से बचने की जानकारी दी गई।

उपभोक्ता भंडार अध्यक्ष शिवदयाल गुप्ता का स्वागत करते संजय मित्तल।
उपभोक्ता सुरक्षा की दी जानकारी
रैली को शहर के सुखाड़िया सर्किल से नगर परिषद सभापति करुणा चांडक, जिला रसद अधिकारी राकेश सोनी और उपभोक्ता भंडार के अध्यक्ष शिवदयाल गुप्ता ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में बड़ी संख्या में एलपीजी लदे वाहन शामिल हुए। एलपीजी की तीन बड़ी कंपनियों हिंदुस्तान पेट्रेालियम, भारत पेट्रोलियम और इंडियल ऑयल कॉर्पोरेशन की ओर से यह रैली निकली गई। रैली शहर के प्रमुख रास्तों से होते हुए गुजरी।
श्रीगंगानगर शहरी एलपीजी डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल ने बताया कि रैली के माध्यम से एलपीजी हादसों से बचाव का संदेश दिया गया है। बुधवार को ही श्रीगंगानगर के चौधरी बल्लूराम गोदारा गर्वनमेंट गर्ल्स कॉलेज में एलपीजी गैस जागरुकता कार्यक्रम रखा गया है।