Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

वेक्यूम क्लीनर व इलेक्ट्रिक बर्नर में छिपा कर 408 ग्राम सोना लाया, शारजाह से आई एयर अरेबिया की फ्लाइट में यात्री की तलाशी के दौरान खुलासा

जयपुर

विदशों से तस्करी कर सोना बड़ी मात्रा में राजस्थान में लाया जा रहा है। जयपुर एयरपोर्ट पर एक बार फिर बुधवार को 19 लाख 90 हजार रुपए की कीमत का 408 ग्राम गोल्ड पकड़ा गया है। सुबह 6.10 बजे शारजाह से एयर अरेबिया की फ्लाइट जयपुर आई थी। कस्टम ऑफिसर्स की टीम ने संदेह होने पर एक यात्री को रोक कर जांच की। वह सोने को वेक्यूम क्लीनर, बर्नर इलेक्ट्रिक में छिपा कर लाया था। कस्टम ऑफिसर्स यात्री से गोल्ड की तस्करी के बारे में पूछताछ कर रहे हैं।

वेक्यूम क्लीनर में अंदर छिपा कर सोने की तस्करी कर लाए

वेक्यूम क्लीनर में अंदर छिपा कर सोने की तस्करी कर लाए

बुधवार सुबह करीब 6.10 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर शारजाह की G9435 फ्लाइट उतरी। इसके बाद कस्टम ऑफिसर्स ने यात्रियों की चेकिंग की। संदेह होने पर एक यात्री को रोका गया। उसके पास वेक्यूम क्लीनर व इलेक्ट्रानिक बर्नर था। उससे दोनों सामनों के बारे में पूछताछ की गई। वह कोई जवाब नहीं दे सका। सोने की तस्करी का शक होने पर वेक्यूम क्लीनर और इलेक्ट्रिक बर्नर को खोला गया। इसके बाद दोनों के अंदर से सोने को छिपा कर डाला गया था।

इलेक्ट्रिक बर्नर के अंदर मिला सोना

इलेक्ट्रिक बर्नर के अंदर मिला सोना

सोने का वजन किया गया तो 408 ग्राम सोना मिला। सोने की कीमत करीब 19 लाख 90 हजार रुपए बताई जा रही है। कस्टम ऑफिसर्स की टीम यात्री से पूछताछ कर रही है कि गोल्ड को शारजाह से किसने दिया और वहां से कैसे छिपा कर भारत लाया गया। यात्री को गोल्ड़ केवल वेक्यूम क्लीनर और इलेक्ट्रिक बर्नर में पैक करके ही दिया गया था। कस्टम टीम ने यात्री से मिले गोल्ड को जब्त कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *