Monday, September 28निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पाले से खराब हुए सरसों व चने की फसलों का लिया जायजा

नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। पाले से खराब हुए सरसों व चने की फसलों का जायजा लेने तहसीलदार संजय बिंदल एवं कृषि विभाग सहायक निदेशक कृषि सुरेन्द्र जाखड़ ने विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस मौके पर किसान नेता मंगेज चौधरी पर भी मौजूद रहे। तहसीलदार संजय बिंदल व कृषि विभाग के अधिकारियों ने मीलोवाला बास, बडबिराना, सोनड़ी, भोभियोवाली ढ़ाणी, अरडकÞी, असरजाना आदि गांवों में जाकर पाले से खराब हुई सरसों व चने की फसलों का जायजा लिया। इस मौके पर मंगेज चौधरी ने कहा की पाले से किसानों की सरसों एवं चने की फसल बिल्कुल बर्बाद हो चुकी हैं। प्रशासन तुरंत प्रभाव से किसान को राहत प्रदान करे और सरकार उचित मुहावजा दे। तहसीलदार संजय बिंदल ने सोमवार तक सभी गांवों के पटवारियों से पाले से हुये खराबे का आंकलन कर रिपोर्ट भेजने की बात कही। इस मौके पर किसान सभा के तहसील उपाध्यक्ष भलाराम स्वामी, पवन देहडू, महावीर मील, निर्मल सिंह सरदार, सुभाष साहू आदि मौजूद थे। अखिल भारतीय किसान सभा ने भी प्रशासन से पाले से खराब हुई फसलों का आंकलन किसानों को उचित मुआवजा दिये जाने की मांग की थी। अखिल भारतीय किसान महासभा की मांग बरही जिला कलेक्टर ने पाले से खराब हुई फसलों की विशेष गिरदावरी कराने के निर्देश दिए थे।