Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अजय देवगन ने खरीदी ब्रांड न्यू मर्सिडीज मे-बैक:आधुनिक सुविधाओं से लैस है कार, कीमत 3 करोड़ से ज्यादा, रोल्स रॉयस, ऑडी सहित कई गाड़ियों के हैं मालिक

अजय देवगन बॉलीवुड के उन चुनिंदा एक्टर्स में से एक हैं जिन्हें महंगी गाड़ियों का काफी शौक है। रिपोर्ट्स की मानें तो अब हाल ही में उन्होंने मर्सिडीज मे-बैक DGLS600 खरीदी है जिसकी कीमत तकरीबन 3 करोड़ बताई जा रही है। इस कार की खासियत ये है कि इसमें 3982 सीसी का इंजन है।

फाइव सीटर इस कार में ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, लेदर की सीट और 12.3 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले है। इसके पहिए मिश्र धातु के बने हैं इस कार में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और फ्लेक्सिबल स्टीयरिंग भी दिए गए हैं।

कई लग्जरी गाड़ियों के मालिक हैं अजय
अजय देवगन के पास पहले से ही एक Rolls-Royce Cullinan है जिसे दुनिया की सबसे महंगी एसयूवी में गिना जाता है। इसकी कीमत तकरीबन 6.95 करोड़ के आस-पास है। इसके अलावा उनके पास रेंज रोवर ऑडी सहित 6 कारें और भी हैं।