Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

प्रथम टीम ने द्वितीय टीम को 50-22 के अन्तर से दी शिकस्त

  • एनएम लॉ कॉलेज में खेल उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    टाउन के नेहरू मैमोरियल विधि महाविद्यालय में चल रहे खेल उत्सव कार्यक्रम के तहत बुधवार को कॉलेज के क्रीड़ा स्थल पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की दो टीमों ने हिस्सा लिया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीताराम ने खेल उत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत कबड्डी प्रतियोगिता की शुरूआत करते हुए सर्वप्रथम दोनों टीमों के कप्तानों एवं खिलाड़ियों का आपस में परिचय कराया। तत्पश्चात् मैच प्रारम्भ किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल से खिलाड़ियों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। खेलों के महत्व को समझते हुए केन्द्र तथा राज्य सरकारों ने खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरियों में अलग से आरक्षण दे रखा है। इसके अलावा निजी संस्थाएं भी अपने खर्चे पर खिलाड़ियों को आर्थिक मदद के साथ खेलों को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। कबड्डी प्रतियोगिता में महाविद्यालय की दो टीमों ने हिस्सा लिया। प्रथम टीम के कप्तान अनिल आर्य तथा द्वितीय टीम के कप्तान श्योप्रकाश थे। प्रथम टीम ने द्वितीय टीम को 50-22 के अन्तर से हरा कर जीत हासिल की। रेफरी की भूमिका महाविद्यालय सहायक आचार्य दिनेश खोथ ने निभाई। कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजनकर्ता डॉ. बृजेश अग्रवाल ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्पोर्ट्स और खेल वो गतिविधियां हैं जो, व्यक्ति को उच्च स्तर की क्षमता के साथ और अधिक सक्षम बनाता है। यह मानसिक थकावट दूर करता है और हमें किसी भी कठिन काम को करने के लिए सक्षम बनाता है। आधुनिक शिक्षा प्रणाली में, शिक्षा को और अधिक दिलचस्प बनाने के लिए खेल को शिक्षा का अभिन्न अंग बना दिया गया है। इस मौके पर सह आचार्य डॉ. केबी ओझा, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोहम्मद इमरान, डॉ. मोहम्मद अजवर खान, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कपिल देव, पुष्पेन्द्र, हरीश यादव, पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. रेशमा खातून, नीरज शर्मा, कर्मचारी करण बंसल, करण सोनी, रूपल मित्तल, दिनेश कुमार, नरेन्द्र सिंह शेखावत आदि मौजूद थे।