हैदराबाद में चल रहे ई-मोटर शो में गुरुवार (9 फरवरी) को दुनिया की सबसे तेज चलने वाली इलेक्ट्रिक कार प्योर-इलेक्ट्रिक हाइपर जीटी ‘बतिस्ता’ (Battista) को पेश किया। ये कार रियल वर्ल्ड कंडिशन में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर पहुंचने में सिर्फ सिर्फ 1.86 सेकेंड का टाइम लेती है, जो एक ऑफिशियल रिकॉर्ड है।
कार 0 से 200 km/h की स्पीड पर पहुंचने में कार सिर्फ 4.75 सेकेंड का टाइम लेती है। कंपनी ने कार के स्टेबिलिटी और ब्रेकिंग पर काम किया है। कंपनी का दावा है कि कार को 31 मीटर के डिस्टेंस में 100 से 0 की स्पीड पर रोका जा सकता है।
इस कार को भारत ऑटो मैकर कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा पूर्ण स्वामित्व वाली इटालियन लक्जरी कार ब्रांड ऑटोमोबिली पिनिनफेरिना (Automobili Pininfarina) ने डिजाइन और डेवलप किया है। यह इलेक्ट्रिक कार भारत में पहली बार हो रहे ई ग्रैंड प्रिक्स इवेंट में भाग लेगी, जो 11 फरवरी से शुरू होगा।