Friday, May 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

केन्द्र की नीतियों के विरोध में मजदूर संगठनों ने किया पद्रर्शन

श्रीगंगानगर। डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस के दामों में हो रही लगातार बढ़ोतरी , लेबर कोड बिलों के द्वारा श्रम कानूनों में किए गए संशोधनों के खिलाफ बुधवार को कलक्टरेट पर विभिन्न संगठनों द्वारा प्रदर्शन किया गया । इस दौरान सीटू मजदूरों प्रतिनिधि मण्डल ने प्रधानमंत्री के नाम कलक्टर को 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा। इससे पूर्व भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र सीटू के कार्यकर्ता पब्लिक पार्क में एकत्र हुए। यहां से विभिन्न मार्गों से होते हुए कलक्टरेट पहुंचे। यहां एक सभा हुई। इसमें यूनियन से कई पदाधिकारियों से सम्बोधित किया। प्रधानमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में डीजल पेट्रोल रसोई गैस के दामों में की गई बढ़ोतरी वापस लेने, कोरोना से बेरोजगार हुए मजदूरों को 75 सो रुपए महीना राहत राशि देने, मजदूर विरोधी लेबर कोर्ट बिलों तुरंत वापस लेने, कृषि कानून रद्द करने, नरेगा मजदूरों को 200 दिन काम व 700 रुपए दिहाड़ी देने और इसे शहरी क्षेत्र में लागू करने, रेलवे, बैंक ,बीमा, कोयला उद्योग, दूरसंचार निगम, एलआईसी के निजीकरण पर रोक लगाने,कोरोना महामारी के कारण बेमौत मारे गए लोगों को उचित मुआवजा देने की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *