Friday, May 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

18 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार

श्रीगंगानगर (सीमा संदेश)। जवाहरनगर पुलिस ने शहर के चहल चौक के निकट एक कार्रवाई करते की है। इसमें दो युवकों को मादक पदाथ वहित बरामद कर केस में गिरफ्तार कर लिया गया। सदर पुलिस के एसआई महेंद्र सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि नरेश(30) पुत्र धर्मवीर योगी और नीरज कुमार(21) पुत्र पवन कुम्हार को संदिग्ध मानते हुए पकड़ और पुछताछ में संतोजनक जवाब नहीं मिला। तलाशी लेने पर आरोपितों के कब्जे से 18 ग्राम मादक पदार्थ अफीम बरामद हुई। आगामी कार्रवाई में मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त संबंधी जानकारी जुटाए जाने के लिए जांच जवाहरनगर थाने की एसआई ललिता राठौड़ के सुपुर्द की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *