Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दिल्ली- सराय रोहिल्ला ट्रेन श्रीगंगानगर देरी से पहुंची:श्रीकरणपुर, जैतसर, सूरतगढ़ और रायसिंहनगर ​​​​​​​जाने वाले यात्री हुए परेशान

श्रीगंगानगर. दिल्ली-सरायरोहिल्ला ट्रेन गुरुवार को अपने निर्धारित समय सुबह 7.35 बजे से करीब डेढ़ घंटे की देरी से श्रीगंगानगर पहुंची। यह ट्रेन सुबह 9.07 बजे श्रीगंगानगर पहुंची। ट्रेन देरी से पहुंचने से केसरीसिंहपुर, श्रीकरणपुर, जैतसर, सूरतगढ़ और रायसिंहनगर की तरफ जाने वाले डेली पैसेंजर के साथ जरूरी कामकाज से बीकानेर जाने वाले यात्री परेशान हुए।

पैसेंजर हर दिन जिले के केसरीसिंहपुर, श्रीकरणपुर, जैतसर, सूरतगढ़ और रायसिंहनगर डेली कामकाज के लिए जाते हैं। ऐसे में इन्हें परेशान होना पड़ा। डेली वर्क वाले पैसेंजर के लिए यह ट्रेन काफी अच्छी है। इसके जरिए वे सुबह 7.35 बजे रवाना होकर सुबह दस बजे तक अपने कामकाज में जुट जाते हैं।

कारणों का लगा रहे है पता
स्टेशन सुपरिंटेंडेंट दिनेश कुमार त्यागी ने बताया कि श्रीगंगानगर में ट्रेन सुबह 9.07 बजे पहुंची है। यह निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे देरी से है। यह ट्रेन उत्तर रेलवे के इलाके नई दिल्ली से श्रीगंगानगर की तरफ आती है। उसी क्षेत्र में ट्रेन देरी से संचालित हुई। इसकी जानकारी हमारे इलाके नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे को नहीं दी गई है। यहां ट्रेन देरी से पहुंचने के बाद अब कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।