Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ट्राला-बस की टक्कर , आठ लोगों की मौत

अंबाला (वार्ता). हरियाणा के अंबाला जिले में चंडीगढ़-यमुनानगर मार्ग पर शुक्रवार तड़के ट्राले और निजी बस की टक्कर से आठ लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गये। पुलिस के अनुसार हादसा शहजादपुर में ककर माजरा के निकट हुआ। बस उत्तर प्रदेश के बरेली से हिमाचल प्रदेश के बद्दी जा रही थी। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घायलों को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है।