Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

लॉरेंस गैंग के पीछे PAK, ISI ने भेजे हथियार:गैंगस्टर्स के जरिए UP में फैलाया नेटवर्क, बुलंदशहर के अंसारी ब्रदर्स से लिंक

प्रतापगढ़/बुलंदशहर/पीलीभीत. 21 फरवरी को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी यानी NIA की टीमों ने देश भर में 72 जगह छापेमारी की। ये छापे उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, गुजरात और मध्य प्रदेश में मारे गए। निशाने पर थे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, नीरज बवाना, टिल्लू ताजपुरिया गैंग के अड्डे और गैंगस्टर्स, टेरर फंडिंग-आर्म्स सप्लायर का नेक्सस।

रेड में UP के लखनऊ, पीलीभीत, प्रतापगढ़, बुलंदशहर, बरेली और बागपत का कनेक्शन सामने आया। ये कनेक्शन पाकिस्तान, नेपाल और ISI के नए प्लान से जुड़ रहा है। कहानी में कई किरदार हैं, लॉरेंस गैंग का विकास, जो फिलहाल मेरठ की जेल में बंद है। बुलंदशहर के अंसारी ब्रदर्स, जिन पर पाकिस्तानी हथियारों का सप्लायर होने का आरोप है। पीलीभीत का अगरपुर माधोपुर गांव और वहां रह रहे पंजाब के गैंगस्टर्स जुझार सिंह और यादवेंद्र सिंह आजाद।

इस रेड में NIA को अवैध हथियार, दस्तावेज और कंप्यूटर में देश विरोधी कंटेंट मिला। हथियार पाकिस्तान में बने थे। NIA सूत्रों के मुताबिक, ISI का आतंकी स्लीपर सेल अब काम का नहीं रहा, ऐसे में उसने भारत में एक्टिव गैंग्स को साधना शुरू किया है। इन्हीं के जरिए देश में हथियारों की सप्लाई हो रही है।

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसका गैंग इसमें सबसे आगे है। लॉरेंस के ऊपर पंजाब के सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का आरोप भी है।