Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में घुसे दो फैन:पुजारा के साथ सेल्फी ली: पुलिस ने बम निरोधक दस्ता बुलाया, एक गिरफ्तार

इंदौर. इंदौर में शुक्रवार को तीसरे टेस्ट के दौरान टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में 2 फैंस घुसने का मामला सामने आया है। दोनों ने चेतेश्वर पुजारा के साथ सेल्फी भी ली। यह पूरी घटना टेस्ट के दूसरे दिन गुरुवार शाम को दिन का खेल समाप्त होने से कुछ समय पहले की थी।

दोनों सुरक्षाकर्मियों को चकमा देते हुए भारतीय ड्रेसिंग रूम में घुस गए। फैंस को ड्रेसिंग रूम के करीब देखकर सिक्‍योरिटी और MPCA के अधिकारी घबरा गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

उधर, पुलिस ने कहा- एक फैन घुसा था। उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया और तत्काल बम निरोधक दस्ता को बुलाया गया। ड्रेसिंग रूम की तलाशी ली गई। यह टेस्ट ढाई दिन में ही समाप्त हो गया। ऑस्‍ट्रेलिया ने भारत को 9 विकेट से पटखनी दी। सीरीज 1-2 पर कर दी।

इंदौर मैच के दौरान होल्कर स्टेडियम में भारतीय फैंस।

इंदौर मैच के दौरान होल्कर स्टेडियम में भारतीय फैंस।

पुलिस ने कहा- दो नहीं एक फैन अंदर घुसा था
तुकोगंज TI कमलेश शर्मा का कहना है कि एक ही फैन अंदर घुसा था। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसने किचन के रास्ते ड्रेसिंग रूम में एंट्री की थी। यह घटना गुरुवार शाम करीब 4.30 बजे की है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम जावेद है। वह ठेला लगाता है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि दो फैंस ड्रेसिंग रूम में अंदर गए थे। दूसरे का नाम कय्यूम बताया जा रहा है। जावेद और कय्यूम दोनों मेवाती मोहल्ले में रहते हैं।