निर्देशक अयान मुखर्जी ने अपनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सीक्वल के सवाल पर कहा है, “हम ‘ब्रह्मास्त्र 2’ और ‘ब्रह्मास्त्र 3’ एकसाथ बनाएंगे।” उन्होंने कहा, “हम पहले फिल्म की स्क्रिप्ट अच्छे से लिखेंगे जिसमें थोड़ा समय लगेगा और फिर पूरी तरह समझकर इसे बनाएंगे। मुझे लगता है कि करीब 3 साल बाद ‘ब्रह्मास्त्र 2’ बड़े पर्दे पर रिलीज़ हो सकती है।”