Monday, October 26निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हंगामे के बीच लोकसभा व राज्यसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए की गई स्थगित

अदाणी मुद्दे पर जेपीसी के गठन की मांग को लेकर विपक्षी हंगामे के बीच सोमवार को लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं, राज्यसभा में हंगामे के बीच ‘प्रतिस्पर्धा संशोधन विधेयक, 2022’ को बिना चर्चा के ध्वनिमत से मंज़ूरी दे दी गई। महावीर जयंती के कारण मंगलवार को अवकाश रहेगा।