Saturday, April 25निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मौत का कुआ बना ‘सेप्टिक टैंक’, सफाई के दौरान दम घुटने से तीन लोगों की मौत

जयपुर। जयपुर के पाली जिले में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। इस बात की जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी है। फिलहाल, पुलिस ने तीनों मृतकों की पहचान कर उनके परिवार को सूचित कर दिया है।
पुलिस ने शनिवार को कहा कि पाली जिले में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीले धुएं में सांस लेने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों पीड़ितों की पहचान 28 वर्षीय विशाल वाल्मीकि, 22 वर्षीय करण वाल्मीकि और 20 वर्षीय भारत वाल्मीकि के रूप में हुई है।
मैरिज गार्डन के सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे थे युवक
कोतवाली थाने के एसएचओ रवींद्र सिंह ने कहा कि तीन लोग शुक्रवार की रात एक मैरिज गार्डन के सेप्टिक टैंक की सफाई करने गए थे। उस दौरान उन सभी को जहरीले गैस के कारण सांस लेने में परेशानी हो रही थी और कुछ देर में वे बेहोश हो गए। अंदर कोई हलचल न दिखने पर उनका चौथा साथी अंदर देखने के लिए गया, तभी उसे भी बेचैनी होने लगी और वो तुरंत ऊपर आ गया।
अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
चौथे व्यक्ति ने आसपास के लोगों को बुलाया और सबने मिलकर उन्हें रेस्क्यू किया। इसी बीच, पुलिस को फोन कर के मामले की जानकारी दी गई और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। एसएचओ ने कहा कि तीनों लोगों को किसी तरह बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि तीनों को निकालकर तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पाइप बिछाने गए सेप्टिक टैंक में उतरे
हाल ही में, हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में सेप्टिक टैंक में पाइप बिछाने उतरे चार लोगों की जहरीली गैस से मौके पर ही मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों के शव को बाहर निकाला और फिलहाल, पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
मकान मालिक समेत तीन लोगों की मौत
पुलिस का कहना है कि शुरूआती स्थिति को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि सभी की मौत सेप्टिक टैंक के जहरीले गैस में दम घुटने के कारण हुई है। जिन चार लोगों की मौत हुई है उनमें मकान मालिक दीपक, राजमिस्त्री महेन्द्र, मजदूर कुलदीप और देशराज शामिल है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुटी हुई है।