टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और BCCI के मौजूदा प्रेसिडेंट सौरव गांगुली आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। कई पूर्व क्रिकेटर्स ने उन्हें शुभकामना संदेश भेजा है, पर सचिन तेंदुलकर का मैसेज बेस्ट रहा। उन्होंने अपने इस दोस्त के लिए बांग्ला में पोस्ट किया। उन्होंने गांगुली पर चुटकी लेते हुए लिखा- मेरी प्यारी दादी, हैप्पी बर्थडे। आने वाले समय में मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।