भारत के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए श्रीलंकन टीम मैनेजमेंट बड़े बदलाव कर सकती है। श्रीलंकन मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंग्लैंड और बांग्लादेश के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज में मिली हार के बाद कप्तान बदला जा सकता है। कुसल परेरा की जगह दासुन शनाका को कप्तानी सौंपी जा सकती है। परेरा बतौर बल्लेबाज टीम में रहेंगे। अगले 2 दिनों में टीम की घोषणा की जा सकती है।
वहीं, श्रीलंकन क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने बुधवार को बताया कि भारत के खिलाफ सीरीज से उन्हें करीब 90 करोड़ रुपए का फायदा होगा। SLC के प्रेसिडेंट शमी सिल्वा ने बताया कि पहले कम मैच होने थे। बाद में हमने BCCI से बात कर इसे 6 मैचों का टूर बनाया। इससे हमें करीब 45 करोड़ रुपए का फायदा होगा।