Sunday, August 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कुएं के अंदर डूब रहे बच्चों पर पैर रखकर खड़ा हो गया पिता, फरीदाबाद में दिल दहलाने वाली वारदात

फरीदाबाद: फरीदाबाद में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां के सीकरी गांव के पास एक शख्स अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूद गया। यही नहीं कुएं के अंदर डूब रहे बच्चों पर पैर रखकर यह शख्स खड़ा हो गया। इस घटना में दोनों बच्चों की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद दो युवकों ने सीढ़ी और रस्सियों की मदद से बच्चों के शव को कुएं से निकाला। मामले के पीछे पारिवारिक रंजिश की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा था और इसी वजह से आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया है।