Wednesday, May 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

डुप्लीकेट प्रोडक्ट्स के गोदाम पर छापेमारी, पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता

लुधियाना : थाना डिवीजन नंबर -2 की पुलिस ने शाहपुर रोड पर नकली प्रोडक्ट्स बनाने वाले गोदाम पर रेड कर 90 बॉक्स बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने निहाल अग्रवाल की शिकायत पर मनोज कुमार और महिंद्रपाल सिंगला के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में निहार अग्रवाल ने बताया कि वह नोएडा का रहने वाला है। उसे सूचना मिली थी कि शाहपुर रोड पर स्थित एक गोदाम में एस.सी. जॉनसन, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाटा-टी सहित विभिन्न कंपनियों के 90 बॉक्स बरामद किए गए। जिसमें नकली माल भरा हुआ था। जोकि आरोपी यही नकली माल शहर की दुकानों पर सप्लाई कर रहा था। उक्त गोदाम पर रेड के बाद आसपास के अन्य मालिकों ने भी अपने गोदामरें पर ताले जड़ दिए और फरार हो गए। पुलिस को शक है कि अन्य जगहों पर इस तह के गोदाम बने है, जो शहर में डुप्लीकेट सामान सप्लाई कर रहे हैं। फिलहाल जांच चल रही है।