तरनतारन। पंजाब के तरनतारन जिले में सुबह सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने सीमा बाड़ के अपने तरफ एरिया डोमिनेशन गश्त के दौरान खालरा गांव के पास एक खेत में धातु के छल्ले से जुड़े पीले चिपकने वाले टेप से लिपटे दो संदिग्ध बड़े आकार के बैग पड़े देखे।
यह घटना सुबह लगभग 10:30 बजे की है। बीएसएफ ने तरन जिले से प्रत्येक बैग में हेरोइन होने के संदेह में नशीले पदार्थों के दो पैकेट बरामद किए गए। पैकेट का वजन लगभग 5.120 किलोग्राम का बताया जा रहा है। बीएसएफ के जवानों ने इस बात की पुष्टि की है।