Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

भारतीय कबड्डी टीम आठवीं बार एशियाई चैंपियन बनी, फाइनल में ईरान को दी शिकस्त

नई दिल्ली। शुरूआती पांच मिनट में ईरान के खिलाफ भारतीय टीम की स्थिति ठीक नहीं थी, लेकिन 10वें मिनट में सबकुछ बदल गया। ईरान की टीम आॅल आउट हो गई। इसके बाद भारत फिर मैच में वापस आ गया।
भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए आठवीं बार एशियाई चैंपियनशिप को अपने नाम कर लिया है। भारत ने शुक्रवार (30 जून) को कोरिया के बुसान में खेले गए फाइनल मुकाबले में ईरान को 42-32 के बड़े अंतर से हरा दिया। इस टूनार्मेंट के नौ संस्करणों में यह भारत का आठवां खिताब है।
शुरूआती पांच मिनट में ईरान के खिलाफ भारतीय टीम की स्थिति ठीक नहीं थी, लेकिन 10वें मिनट में सबकुछ बदल गया। ईरान की टीम आॅल आउट हो गई। भारतीय डिफेंस द्वारा कुछ टैकल पॉइंट हासिल करने के बाद पवन सहरावत और असलम इनामदार ने सफल रेड करके ईरान पर दबाव बना दिया।
भारतीय टीम ने एक बार गति पकड़ने के बाद जबरदस्त आॅल-अराउंड खेल दिखाया। मौजूदा चैंपियन भारत के खिलाफ ईरान को कुछ आसान बोनस अंक मिले, लेकिन 19वें मिनट में भारत ने ईरान को दूसरी आॅलआउट कर दिया। हाफ टाइम में भारत 23-11 से आगे रहा। इसके बाद ईरान के कप्तान मोहम्मदरेजा शादलूई चियानेह ने 29वें मिनट में दो पॉइंट रेड और एक सुपर रेड के साथ भारत को पहली बार आॅलआउट किया।
जब मैच में दो बाकी था तो ईरान की टीम सिर्फ सात अंक पीछे थी। भारत 38-31 से आगे थे। खेल तनावपूर्ण हो गया, लेकिन भारतीय टीम ने दबाव मे बेहतर प्रदर्शन करते हुए मैच को 42-32 से अपने नाम कर लिया। इससे पहले दिन में भारत ने टूर्नामेंट के लीग चरण को हॉन्ग कॉन्ग को 64-20 से हराया था। वह लीग राउंड में एक भी मैच नहीं हारा।