Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म करने वाले फूफा को आजीवन कारावास, 50 हजार रुपये जुर्माना

हमीरपुर। मां के निधन व पिता के दिल्ली में मजदूरी करने के कारण अपने बुआ के घर रह रही नाबालिग भतीजी के साथ फूफा ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। जानकारी होने पर किशोरी की बड़ी बहन ने थाना मौदहा में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी फूफा के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। शुक्रवार को सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कीर्तिमाला सिंह ने आरोपी फूफा को आजीवन कारावास (आखिरी सांस तक) और पचास हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। वहीं, अर्थदंड की धनराशि पीड़ित किशोरी को देने के आदेश किए हैं।