Sunday, April 19निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पवन नंदीवाल जिलाध्यक्ष नियुक्त

श्रीगंगानगर(सीमा सन्देश)। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) कार्यकर्ता पवन नंदीवाल को श्रीगंगानगर जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नंदीवाल ने अपनी नियुक्ति पर एनएसयूआई राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन, राष्ट्रीय महासचिव व राजस्थान प्रदेश प्रभारी गुरजोत सिंह संधु तथा एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी आदि का आभार व्यक्त किया है तथा और अधिक सक्रिय होकर संगठन एवं छात्र हित में कार्य करने का विश्वास दिलाया है।