Monday, October 27निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सत्य और न्याय की हुई जीत : दादरी

  • राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने पर मिठाई बांटकर मनाई खुशी
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने के उपलक्ष्य में सोमवार को जिला मुख्यालय के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी के नेतृत्व में सर्किट हाउस में एकत्रित होकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सत्य और न्याय की जीत बताया। इस मौके पर डीसीसी अध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी ने कहा कि भाजपा की नरेन्द्र मोदी सरकार ने एक साजिश के तहत गुजरात में राहुल गांधी के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करवाकर अधिकतम साजिश दिलवाकर उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द करवाई। लेकिन सुप्रीम कोर्ट में जाकर सत्य और न्याय की जीत हुई। भाजपा की नरेन्द्र मोदी सरकार की साजिश का पर्दाफाश हुआ। यह साम्प्रदायिकता के खिलाफ लड़ाई की जीत हुई है। आज सत्य जीत गया और झूठ हार गया। जिस लोकतंत्र की नींव कांग्रेस ने रखी, आज उस लोकतंत्र की जीत हुई। दादरी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को अधिकतम सजा दो तो उसके कारणों का जिक्र होता है लेकिन राहुल गांधी के मामले में बिना कारण लिखे उन्हें अधिकतम सजा से दंडित किया गया। राहुल गांधी को सजा देने का कोई कारण भी नहीं था। उनके खिलाफ कोई सबूतों भी नहीं था। सिर्फ एक साजिश के तहत अधिकतम सजा दिलवाई गई। इसके बाद साजिश के तहत ही राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करवाई गई। भाजपा की मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या करने में लगी हुई है। पैसे देकर चुनी हुई सरकारों को गिराने का काम किया जा रहा है। जबरदस्ती लोकसभा की सदस्यता रद्द करवाई जा रही है। अगर मोदी सरकार दोबारा आई तो भारत में भविष्य में कभी चुनाव नहीं होंगे और हिटलरशाही शुरू हो जाएगी। दादरी ने कहा कि भाजपा की लोकतंत्र विरोधी नीतियों का इसी तरह एकजुट होकर विरोध जारी रहेगा। इस मौके पर जिला प्रमुख कविता मेघवाल, जिला परिषद सदस्य मनीष गोदारा, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जितेन्द्र गोयल, तरुण विजय, रामेश्वर चांवरिया, मनोज बड़सीवाल, इशाक खान, गुरमीत सिंह, अश्विनी पारीक, गुरदीप चहल, निरंजन नायक, मनोज सैनी आदि मौजूद थे।