Friday, April 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

नॉर्थईस्ट, गोवा एफसी ने खेला ड्रॉ

गुवाहाटी (वार्ता). नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी और एफसी गोवा ने शनिवार को इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम पर खेले गये डूरंड कप ग्रुप-डी मुकाबले में 2-2 से ड्रॉ खेलकर अंक बांटे। मनवीर सिंह ने 24वें मिनट में नॉर्थईस्ट का खाता खोला, जबकि राउलिन बोर्ग्स (45+4वां मिनट) ने पहले हाफ के अतिरिक्त समय में एफसी गोवा के लिये स्कोर बराबर किया। गोवा के डिफेंडर संदेश झींगन (52वां मिनट) के आत्मघाती गोल ने नॉर्थईस्ट को एकबार फिर बढ़त दे दी लेकिन 80वें मिनट में नोआह ने पेनल्टी पर गोल जमाकर मुकाबला ड्रॉ करवाया। दोनों टीमों के दो मैचों के बाद चार-चार अंक हैं लेकिन एफसी गोवा गोल अंतर के आधार पर ग्रुप-डी की शीर्ष टीम बनी हुई है।