Wednesday, May 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

SBI और बैंक ऑफ इंडिया सहित कई बैंक 8% से भी कम ब्याज पर दे रहे गोल्ड लोन, खराब सिबिल स्काेर पर भी मिलेगा कर्ज

नई दिल्ली

कोरोना काल में पैसों की समस्या से निपटने के लिए लोग गोल्ड लोन का सहारा ले रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है कि इसमें कम ब्याज दर पर आसानी से लोन मिलता है। देश के कई बैंक 8% से भी कम ब्याज दर पर लोन दे रहे हैं। अगर आप भी गोल्ड लोन लेना चाहते हैं तो सबसे पहले ये जान लें कि कौन सा बैंक और NBFC किस ब्याज दर पर लोन दे रही है। इससे आपको ज्यादा ब्याज देकर नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा।

कौन सा बैंक किस रेट पर दे रहा लोन

बैंकब्याज दर (%)अधिकतम कर्ज की राशि (रु. में)अवधि (महीनों में)
पंजाब एंड सिंध बैंक7-7.501 करोड़36
केनरा बैंक7.3520 लाख12
SBI7.5050 लाख36
पंजाब नेशनल बैंक8.7525 लाख12
मन्नापुरम फाइनेंस9.901.5 करोड़12
मूथूट फाइनेंस11.991.5 हजार से शुरू36

बढ़ा गोल्ड लोन का चलन
रिजर्व बैंक यानी RBI द्वारा उपलब्ध ताजा आंकड़ों को देखें तो मई 2021 में गोल्ड सेगमेंट में कर्ज 33.8% बढ़ा है, जो पिछले 12 महीनों में अन्य किसी भी सेगमेंट से कहीं ज्यादा है। फाइनेंशियल ईयर 2020-21 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का गोल्ड लोन बिजनेस 465% बढ़कर 20,987 करोड़ रुपए का हो गया। क्योंकि लो इनकम ग्रुप, माइक्रो यूनिट और रूरल एरिया में भारी आर्थिक तंगी के चलते गोल्ड लोन की डिमांड तेजी से बढ़ी है।

गोल्ड लोन से जुड़ी जरूरी बातें

इसमें आपका क्रेडिट स्कोर नहीं देखा जाता
गोल्ड लोन एक तरह का सिक्योर्ड लोन होता है। इसीलिए इसमें आपका क्रेडिट स्कोर मायने नहीं रखता है। ये लोन आपको पर्सनल लोन की तुलना में आसानी से और कम ब्याज पर मिलता है।

अपने हिसाब से चुन सकते हैं रीपेमेंट ऑप्शन
बैंक या NBFC आपको लोन की रकम और ब्याज का भुगतान (रीपेमेंट) करने के लिए कई ऑप्शन देते हैं, आप इनमें से अपनी जरूरत के हिसाब से किसी को भी चुन सकते हैं। आप समान मासिक किस्तों (EMI) में भुगतान कर सकते हैं। इसके अलावा आप एकमुश्त मूल भुगतान के दौरान ब्याज भर सकते हैं। इसे बुलेट रीपेमेंट कहते हैं, और इसमें बैंक मासिक आधार पर ब्याज लेते हैं।

लोन न चुकाने पर आपके सोना हो सकता है जब्त
यदि आप समय पर लोन नहीं चुका पाते हैं, तो कर्ज देने वाली कंपनी को आपके सोने को बेचने का अधिकार है। इसके अलावा अगर सोने की कीमत गिरती है, तो कर्जदाता आपसे अतिरिक्त सोना गिरवी रखने के लिए भी कह सकता है। गोल्ड लोन लेना तभी सही है जब आपको कुछ समय के लिए पैसों की जरूरत हो। घर खरीदने जैसे बड़े खर्च के लिए उनका इस्तेमाल न करना सही नहीं होगा।

गोल्ड लोन के लिए क्या कोई डॉक्यूमेंट भी चाहिए?
आप बहुत ज्यादा कर्ज लेते हैं तो आपको पैन कार्ड, आधार आदि देना होगा। इसके अलावा पते का भी प्रूफ देना होगा। आपने जहां से सोना खरीदा है, उसका भी बिल देना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *