Sunday, April 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बॉर्डर 2 ने पहले ही हफ़्ते तोड़े रिकॉर्ड, केवल भारतीय बाजार में कमाए 224 करोड़

मुंबई, सीमा संदेश। पहली फ़िल्म की याद के साथ शुरू हुए सफ़र को लोगों ने दूसरी फ़िल्म में भी जबरदस्त ओपनिंग देकर दिल जीत लिया है। भारतीय सिनेमा के एक्शन सुपर स्टार सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने अब भारतीय सिनेमा बाजार में अपने रिलीज़ के पहले ही हफ़्ते के साथ 224 करोड़ रूपये से भी अधिक की कमाई करने वाली फ़िल्म बन गई है। इतना ही नहीं ये भारतीय सिनेमा जगत में इतिहास लिखने वाली फ़िल्म भी बन गई है। कुछ गिनी चुनी फ़िल्म ही है जो इस मुकाम को हासिल कर पाई है।

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ वैसे तो मल्टी स्टारर फिल्म है पर बॉर्डर 2 में सनी देओल पहली फ़िल्म से ही जुड़े हुए हैं इसी फ़िल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस के सारे पर्दों पर अपना दमदार प्रदर्शन किया और दमदार ही सफल फ़िल्मों में नाम शुमार कर लिया है। फिल्म ‘बॉर्डर 2’, वर्ष 1997 में प्रदर्शित ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है।
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इसी 23 जनवरी को सिनेमाघरों में पर्दों पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सनी देओल लीड रोल में हैं। सन्नी देओल के अलावा इस फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा और आन्या सिंह जैसे सितारे भी अपना कमाल दिखा रहे हैं।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने भारतीय बाजार में सात दिनों में 224 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित बॉर्डर 2 को जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने टी-सीरीज के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।