Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

PM मोदी कल लोकार्पण करेंगे, 186 करोड़ रुपए में हुआ तैयार; यह भारत-जापान की दोस्ती का प्रतीक

वाराणसी

भारत और जापान की सैकड़ों साल पुरानी दोस्ती का प्रतीक रुद्राक्ष अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर वाराणसी में बनकर तैयार हो गया है। 186 करोड़ रुपए की लागत से बने सेंटर की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जुलाई को करेंगे। कार्यक्रम के दौरान नई दिल्ली स्थित जापानी दूतावास के अधिकारी मौजूद रहेंगे और जापान के प्रधानमंत्री का वीडियो संदेश भी काशी के लोगों से शेयर करेंगे।

12 दिसंबर 2015 को ही रखी गई थी नींव
12 दिसंबर 2015 की शाम 6 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे दशाश्वमेध घाट पहुंचे थे। मोदी-शिंजो ने तब गंगा का दुग्धाभिषेक किया था। उसी दिन रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर की नींव रखी गई थी। इसके बाद जापान इंटरनेशनल को-ऑपरेशन एजेंसी (JICA) के सपोर्ट से रुद्राक्ष का निर्माण शुरू हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *