मुंबई
इंफोसिस ने बुधवार को चालू वित्त वर्ष (2021-22) की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए। कंपनी को पहली तिमाही में 5195 करोड़ रुयए का प्रॉफिट हुआ है। जो पिछले साल समान तिमाही में 4233 करोड़ रुपए था। कंपनी की आय 23,665 करोड़ रुपए से बढ़कर 27,896 करोड़ रुपए हो गई है। कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 23.7% रहा
वहीं डॉलर में तिमाही दर तिमाही आधार पर यह 4.7% बढ़ी है। डॉलर आय 36.13 करोड़ डॉलर से बढ़कर 37.81 करोड़ डॉलर हो गई है।
एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक जून तिमाही में कंपनी ने 113 नए ग्राहक जोड़े, जबकि पिछले साल जून तिमाही में 110 ग्राहक जोड़े थे। कंपनी ने अप्रैल से जून के बीच 2.6 अरब डॉलर की डील साइन की। इसी दौरान अट्रीशन रेट घटकर 13.9% रहा, जो पिछले साल 15.6% था यानि कंपनी छोड़कर जाने वाले कर्मचारियों की संख्या में गिरावट आई है।
कंपनी ने जारी बयान में कहा कि, वित्त वर्ष 2021-22 में दुनियाभर से 35 हजार स्टूडेंट को नौकरी देगी
बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विसेज एंड इंश्योरेंस BFSI की ग्रोथ 33% और रिटेल सर्विसेज की ग्रोथ 15% रही। ग्लोबल आधार पर देखें तो नॉर्थ अमेरिका में कंपनी के कारोबार की ग्रोथ 61.7% रही। वहीं यूरोपीय मार्केट में 24% की ग्रोथ हुई।