Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

वकील ने जवाब भेजा भैरों सिंह वरिष्ठ पुलिस अधिकारी है; कानून का सम्मान करते है, जांच में सहयोग करेंगे, यात्रा पर गए है, लौटने पर उपस्थित होंगे

जयपुर

राजस्थान लोक सेवा आयोग की RAS-2018 भर्ती को लेकर सवालों के घेरे में आए RPSC सदस्य राजकुमारी गुर्जर के पति रिटायर्ड़ भैरों सिंह गुर्जर गुरूवार को जयपुर एसीबी में नहीं पहुंचे। एसीबी ने रिटायर्ड IPS को नोटिस जारी कर गुरुवार को 11 बजे जयपुर बुलाया था। एडवोकेट एके जैन ने उपस्थित नही होने पर एसीबी को जवाब भेज कर कहा कि भैरों सिंह वरिष्ठ पुलिस अधिकारी है। कानून का सम्मान करते है। जांच में सहयोग के लिए तत्पर है। अभी यात्रा पर गए है, वापस आकर उपस्थित हो जाएगें।

दरअसल, RAS प्रतियोगी परीक्षा 2018 के इंटरव्यू में अच्छे अंक दिलाने एवं सिलेक्शन कराने के एवज में सज्जन सिंह गुर्जर ने 25 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने पर एसीबी जयपुर की टीम ने ट्रेप की योजना बनाई। इसके बाद एसीबी ने दौसा निवासी सज्जन सिंह व RPSC मेंबर राजकुमारी गुर्जर के कथित पीए नरेन्द्र पोसवाल को भी ACB ने गिरफ्तार कर लिया था। रिश्वत प्रकरण में मेंबर राजकुमारी पर भी कई सवाल उठे। साथ ही उनके पति रिटायर्ड IPS भैरों सिंह गुर्जर का भी नाम सामने आया। इसके बाद उनके घर पर एसीबी में पूछताछ के लिए आने का नोटिस चस्पा किया गया था।

एसीबी को एडवोकेट ने भेजा जवाब

एसीबी को एडवोकेट ने भेजा जवाब

मेंबर के पीए ने रिश्वत लेने की बात कबूल की

रिश्वत मामले में गिरफ्तार आरोपियों का आयोग मेंबर राजकुमारी गुर्जर के रिटायर्ड IPS पति भैरोसिंह से आमना सामना नहीं हो सका। गिरफ्तार आरोपी जूनियर अकाउंटेंट सज्जनसिंह गुर्जर और उसके सहयोगी कथित PA नरेन्द्र पोसवाल को ACB ने रिमांड पूरा होने पर दोबारा से दो दिन के रिमांड पर लिया था। एसीबी की जांच में पता लगा कि खुद को पीए कहने वाले नरेन्द्र पोसवाल ने कबूल कर लिया था कि उसने यह रिश्वत भेरोंसिंह के लिए ली। इसके बाद एसीबी की टीम ने रिटायर्ड IPS भैरों सिंह को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया।

आरोपी सज्जनसिंह अपने सहयोगी और अपने आपको PA कहने वाले नरेश पोसवाल की मदद से लोगों को फंसाता था। दोनों आरोपियों का और किन किन से सम्पर्क था और किन किन से इनकी बातें होती थी। साथ ही इनकी गतिविधियों के बारे में भी ACB पड़ताल करने में जुटी है। अभी तक की पूछताछ में यह तो कंफर्म हो गया है कि राजकुमारी गुर्जर के रिटायर पति भैरोसिंह गुर्जर से इनका लगातार सम्पर्क था।

रिटायर्ड IPS के घर के बाहर नोटिस चस्पा किया गया था।

रिटायर्ड IPS के घर के बाहर नोटिस चस्पा किया गया था।

जानें क्या है पूरा मामला

​​​​​​ACB की जयपुर टीम को शिकायत मिली थी कि RAS प्रतियोगी परीक्षा 2018 के इंटरव्यू में अच्छे अंक दिलाने एवं सिलेक्शन कराने के एवज में सज्जन सिंह गुर्जर ने 25 लाख रुपए की रिश्वत मांगी है। ASP हिमांशु कुलदीप के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया गया। इसके बाद ट्रेप की याेजना बनाई गई। अजमेर के काकरिया में किराए के मकान में रह रहे बांदीकुई, दौसा के रहने वाले सज्जन सिंह गुर्जर को अजमेर में परिवादी ने 23 लाख रुपए (1 लाख रुपए भारतीय मुद्रा एवं 22 लाख डमी मुद्रा) रिश्वत दी।

सज्जन सिंह ने जैसे ही खुद काे चारों ओर फंसा देखा तो रिश्वत में ली गई नाेटाें की गड्डियों काे पास के मकान की छत पर फेंकना शुरू कर दिया। बाद में ACB टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से नाेटाें की गड्डियां बरामद की। आरोपी ने दो लाख खुद के लिए और 23 लाख रुपए ऊपर के अधिकारियों को पहुंचाने के लिए मांगे थे। इसके बाद देर रात ACB टीम ने सिकंदरा टोल नाके पर काम करने वाले व RPSC मेंबर राजकुमारी गुर्जर के कथित पीए नरेन्द्र पोसवाल को भी ACB ने गिरफ्तार कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *