लंदन
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत समेत 2 खिलाड़ियों का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था। इनमें से एक की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जबकि पंत अब भी आइसोलेशन में है, जिनका 18 जुलाई को दूसरा टेस्ट किया जाएगा। कोरोना महामारी के बीच यह मुसीबत भारतीय खिलाड़ियों की मौज-मस्ती के कारण ही सामने आई है। 23 जून को साउथैम्पटन में खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद ही सभी खिलाड़ी फैमिली के साथ छुट्टी मना रहे थे।
रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे परिवार के साथ बगैर मास्क के भीड़भाड़ वाले इलाकों में घूमते दिखे थे। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत फुटबॉल टूर्नामेंट यूरो कप के मैच देखने पहुंचे थे, जबकि स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी टेनिस टूर्नामेंट विम्बलडन के मैच का मजा ले रहे थे।